धर्म

Christmas 2025: क्रिसमस मिलन समारोह में बोले डीडीसी सौरभ भुवनिया, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर आता है यह पर्व


रांची समाहरणालय में आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह
  रिपोर्ट- प्रवीण कुमार मिश्रा 20 Dec 2025 / 10:58 PM

Christmas 2025: रांची समाहरणालय में क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया. उपविकास आयुक्त सौरभ भुवनिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा त्योहारों को मिलन एवं सद्भाव के अवसर के रूप में मनाने की परंपरा रही है. क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा एवं भाईचारे का संदेश लेकर आता है.

 

Christmas 2025: रांची-रांची समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आज शनिवार को क्रिसमस मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सौरभ भुवनिया उपविकास आयुक्त (डीडीसी) मुख्य रूप से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं क्रिसमस कैरोल गायन से हुआ. पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं एवं उत्सव का आनंद लिया. उपविकास आयुक्त सौरभ भुवनिया ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, शांति, करुणा एवं भाईचारे का संदेश लेकर आता है. यह त्योहार हमें समाज में सद्भावना एवं एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. जिला प्रशासन सदैव जनसेवा एवं विकास कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा. 25 दिसंबर (गुरुवार) 2025 को क्रिसमस है.  

ये पदाधिकारी थे उपस्थित

रांची के सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अपर जिला जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, ITDA संजय  कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी कुमार, एलआरडीसी मुकेश कुमार, जिला लेखा पदाधिकारी सारिका भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक क्रिसमस गीतों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया.