रिपोर्ट-पूनम वैद्य
21 Jan 2026 / 08:53 PM
Basant Panchami 2026 Tilkotsav: रांची के पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 23 जनवरी (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के साथ यह शोभा यात्रा निकलेगी. शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे. यह शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी.
Basant Panchami 2026 Tilkotsav: रांची-श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर एवं आर्यपुरी शिव पंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव होगा. बुधवार को लेकर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रेम साहू ने की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी (बसंत पंचमी) के शुभ अवसर पर दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के साथ पहाड़ी बाबा का भव्य तिलकोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा आर्यपुरी शिव पंच मंदिर से प्रारंभ होकर पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी.
सभी श्रद्धालुओं का होगा भव्य स्वागत
शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और फल, फूल एवं मिठाइयों की टोकरी सिर पर लेकर बाबा का तिलक करने पहुंचेंगे. पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद पूरे सनातन विधि-विधान से पहाड़ी बाबा का तिलक चढ़ाया जाएगा. इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
संचालन समिति का किया गया है गठन
तिलकोत्सव शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है. इस समिति में मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक, नितेश पाठक के साथ-साथ राजेश साहू, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक बजाज, गोपाल यादव, मोती सिंह, नवीन पपनेजा, संजय, दिलीप अग्रवाल, गुड्डू, बबलू जायसवाल, बसंत पटवारी, कुमारी तन्नू, कौशल चौधरी, मनोज साहू, डमरूवाले बाबा, तड़ित राय, बादल सिंह सहित कई शिव भक्तों को शामिल किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तिलकोत्सव शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूरे मार्ग पर सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी.
बैठक में ये थे शामिल
बैठक में मुख्य रूप से राजेश साहू, बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, देवाशीष राय, रजनीश सिंह( भोलू ), शुभाशीष चटर्जी, मीरा गुप्ता, राम सिंह, क्षितिज मिश्रा, सुधांशु सिंह उपस्थित थे.