रिपोर्ट-गुरुस्वरूप मिश्रा
21 Jan 2026 / 11:13 PM
World Economic Forum 2026: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में पहली बार भारत के किसी राज्य के चुने हुए दो आदिवासी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दावोस में भाग लिया. पहली बार मंच द्वारा मुख्यमंत्री को सर्वोच्च सम्मान ‘ह्वाइट बैज’ और कल्पना सोरेन ‘WEF बैज’ से सम्मानित की गयीं.
World Economic Forum 2026: दावोस/रांची-वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 झारखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा. ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के किसी राज्य के चुने हुए दो आदिवासी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन ने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लिया. पहली बार हुआ है, जब मंच द्वारा मुख्यमंत्री को सर्वोच्च सम्मान ‘व्हाइट बैज’ दिया गया, वहीं कल्पना सोरेन ‘WEF बैज’ से सम्मानित की गयीं.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Davos Tour: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, दावोस में ग्लोबल कंपनियों के प्रमुख से करेंगे संवाद
आदिवासी समाज के लिए गर्व का विषय
यह उपलब्धि केवल झारखंड के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण आदिवासी समाज के लिए गर्व का विषय है. यह सम्मान आदिवासी पहचान, नेतृत्व और आवाज़ को विश्व स्तर पर मजबूती प्रदान करता है तथा यह दर्शाता है कि झारखंड ना सिर्फ संसाधनों से परिपूर्ण नहीं, बल्कि दुनिया के समक्ष अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है. यह सम्मान गौरव और प्रतिनिधित्व का प्रतीक है. यह सम्मान मिलने से ’जोहार’ की गूंज मजबूत हुई है.