कोर्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत: चेहरे पर बिखरी मुस्कान, राजी-खुशी से साथ रहने को तैयार हो गए मियां-बीवी


Family Court Palamu
  रिपोर्ट-अरबिंद कुमार मिश्रा 13 Dec 2025 / 05:55 PM

National Lok Adalat 2025: पलामू सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दंपती के चेहरे पर मुस्कान बिखर गयी. राजी-खुशी से साथ रहने को मियां-बीवी तैयार हो गए और अपने पांच साल के बच्चे के साथ घर लौट आए. फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास की अदालत में चल रहे पति-पत्नी के विवाद को सुलझा दिया गया.

National Lok Adalat 2025: मेदिनीनगर (पलामू)-झारखंड के पलामू सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत (13 दिसंबर 2025) आयोजित की गयी. इसके जरिए एक परिवार के चेहरे की रौनक लौट आयी. मियां-बीवी अपने पांच साल के बच्चे के साथ राजी-खुशी से साथ रहने पर सहमत हो गए. कुटुंब न्यायालय (Family Court News Palamu) के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास की अदालत में चल रहे पति-पत्नी के विवाद को कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की पहल पर राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा दिया गया.

 

अनबन से बिखर गया था परिवार

पलामू जिले (Palamu News) के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा कोठी का यह मामला था. पारिवारिक अनबन के बाद राजहरा कोठी के रहनेवाले फारूक अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी शबाना परवीन के साथ दोबारा दांपत्य जीवन (Married Life) की शुरुआत करने के लिए चार अगस्त 2025 को कुटुंब न्यायालय (Family Court News) में केस किया था. इसके बाद काउंसिलिंग की गयी. 

 

ये भी पढ़ें‍


 

2018 में हुआ था निकाह

फारूक अब्दुल्ला का निकाह (Marriage News) सदर थाना क्षेत्र के खनवा की रहनेवाली शबाना परवीन से नौ मई 2018 को हुआ था. दोनों को एक पुत्र है, जो पांच साल का है. अनबन के कारण शबाना परवीन 20 जून 2025 से मायके में रह रही थी. राष्ट्रीय लोक अदालत में आज दोनों साथ रहने पर सहमत हुए. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने दोनों को अपनी उपस्थिति में घर विदा किया.