रिपोर्ट-अरबिंद कुमार मिश्रा
19 Dec 2025 / 09:15 AM
Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस एमएस सोनक होंगे. वह बांबे हाईकोर्ट में फिलहाल जज हैं. झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में इनकी नियुक्ति होने जा रही है. वह झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की जगह लेंगे.
Jharkhand High Court: रांची-बांबे हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे. झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस एमएस सोनक की नियुक्ति होने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने गुरुवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में बैठक कर जस्टिस एमएस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा केंद्र सरकार से करने का निर्णय लिया.
जस्टिस एमएस सोनक कब संभालेंगे पदभार?
जस्टिस एमएस सोनक वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की आठ जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने इस बैठक में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसों की नियुक्ति के लिए भी अनुशंसा की है.
कौन हैं जस्टिस एमएस सोनक?
जस्टिस एमएस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था. अक्टूबर 1988 में जस्टिस सोनक महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए. जस्टिस सोनक को 21 जून 2013 को बॉम्बे हाइकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया.