झारखंड

Draupadi Murmu Security Lapse: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक! क्या बोली रांची पुलिस?


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह भेंट करते सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
  रिपोर्ट-गुरुस्वरूप मिश्रा 29 Dec 2025 / 09:59 AM

Draupadi Murmu Security Lapse: रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक की खबर आधारहीन है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. रांची ट्रैफिक एसपी ने बताया कि कुछ न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की आधारहीन खबर चलायी जा रही है कि उनके कारकेड के बीच एक स्कूटी सवार घुस गया था. यह खबर भ्रामक है.

Draupadi Murmu Security Lapse: रां‍ची-झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक और उनके कारकेड के बीच एक स्कूटी सवार के घुसने की खबर चलाई जा रही है. यह खबर भ्रामक है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. रांची ट्रैफिक एसपी ने जानकारी दी है कि कुछ न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की आधारहीन खबर चलायी जा रही है. रांची पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस तरह की बात आधारहीन है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कारकेड काफी दूर निकल चुका था. उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे. तब पीछे-पीछे एक स्कूटी सवार भी सड़क पर दिखता है जिसे प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी द्वारा एहतियातन रोका गया.

ये भी पढ़ें: Draupadi Murmu: रां‍ची में हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत
 

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तत्पर थी रांची पुलिस-ट्रैफिक एसपी

रांची पुलिस ने बताया है कि जांच में यह पाया गया कि वह विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था, जो सूचना संकलन करने के लिए एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त था और वो भी अन्य पदाधिकारियों की तरह अपने गंतव्य की ओर जा रहा था. स्पष्ट किया जाता है कि वो गाड़ियां किसी भी कारकेड का हिस्सा नहीं थीं. इसी को लेकर कुछ लोगों को संशय हुआ कि काफिले की सुरक्षा में चूक हुई है, जबकि सुरक्षा को लेकर पुलिस तत्पर थी.