सियासत

Draupadi Murmu: रां‍ची में हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्वागत


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन
  रिपोर्ट-गुरुस्वरूप मिश्रा 28 Dec 2025 / 09:23 PM

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष विमान से राजधानी रांची पहुं‍चीं. वह झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रांची आयी हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रतीक चिन्ह भेंट किया.

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष विमान से राजधानी रांची पहुं‍चीं. इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का  हार्दिक स्वागत किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन (पहले राजभवन) में रात्रि विश्राम करेंगी. 29 और 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रमों में वह शिरकत करेंगी.