रिपोर्ट-अपूर्व कृष्ण
21 Dec 2025 / 01:39 PM
Career News: रांची के मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर नाम रोशन किया है. देश की अग्रणी आईटी मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में 41 छात्रों का चयन स्कॉलर ट्रेनी (WILP Program) के रूप में हुआ है. इस चयन प्रक्रिया में लगभग 500 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट में भाग लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केवल 117 विद्यार्थी सफल हुए. इंटरव्यू राउंड के बाद 41 विद्यार्थियों का चयन किया गया.
Career News: रांची-मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने फिर नाम रोशन किया है. देश की अग्रणी आईटी मल्टीनेशनल कंपनी विप्रो में 41 छात्रों का चयन स्कॉलर ट्रेनी (WILP Program) के रूप में हुआ है. विप्रो सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में विश्वस्तरीय पहचान रखने वाली कंपनी है. इस चयन प्रक्रिया में लगभग 500 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर ऑनलाइन असेसमेंट टेस्ट में भाग लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद केवल 117 विद्यार्थी सफल हुए. इसके बाद इंटरव्यू राउंड आयोजित किया गया. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 41 विद्यार्थियों का चयन किया गया. विद्यार्थियों को कार्य के साथ-साथ उच्च शिक्षा (M.Tech from Bits Pillani) एवं प्रोफेशनल प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त होगा.
कंपनी द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड संरचना निम्न प्रकार है-
प्रथम वर्ष ₹15000 हर माह स्टाइपेंड के साथ ज्वाइनिंग बोनस
द्वितीय वर्ष ₹17000 हर माह
तृतीय वर्ष ₹19000 हर माह
चतुर्थ वर्ष ₹23000 हर माह
M tech के बाद इनकी ज्वाइनिंग सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में 6 से 7 लाख प्रति वर्ष के वार्षिक पैकेज पर होगी.
चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं-
विवेक कुमार
वर्षा कुमारी
शिवम कुमार
राज कुमार गुप्ता
अभिषेक वर्मा
सौरभ केवट
अतुल आशीष
विनीत कुमार
सागर चौधरी
रोहित कुमार अग्रवाल
अनन्ना गोपे
एमडी तनवीर
मुस्कान गुप्ता
श्रिया गुप्ता
एमडी जूनैद
सावन कुमार
दिशा गुप्ता
अमन कुमार
मेघा रानी
श्रीकांत कुमार
स्नेहा रानी
शिबली अरसलान
मुस्कान कुमारी
अभिषेक कुमार सिंह
विकास कुमार यादव
सपना कुमारी
रोहित कुमार
कुश वर्धन
आदित्य सिंह
कोमल कुमारी
सचिन कुमार
आयुष कुमार रंजन
दीपक कुमार
अनामिका कुमारी
सौम्या श्रीवास्तव
अमित कुमार
सत्यम कुमार मिश्रा
विवेक कुमार
एमडी शमिक
मुदास्सिर हुसैन
जय साहू
इन्होंने दी बधाई
मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर प्रो शुभंकर आईएच, परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, कंप्यूटर साइंस के कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष राजवार, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, डॉ राजू मांझी, डॉ कुणाल गुप्ता, अर्चना कुमारी, अंजना कुमारी, मीरा साहू सहित अन्य शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्री प्लेसमेंट टॉक का होगा आयोजन
प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 23 दिसंबर को टीसीएस आईटी सर्विसेज द्वारा मारवाड़ी कॉलेज के 2025 और 2026 के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बीसीए, आईटी के छात्रों के लिए एक प्री प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया है, जिसकी जानकारी प्लेसमेंट सेल द्वारा सोमवार को दी जाएगी.
क्या बोले डॉ संतोष राजवार?
विभागीय कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष राजवार ने कहा कि Wipro जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 41 विद्यार्थियों का चयन यह दर्शाता है कि मारवाड़ी कॉलेज द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन सही दिशा में है.