सियासत

झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का होगा लोकार्पण, राज्यपाल को किया आमंत्रित


राज्यपाल संतोष गंगवार को आमंत्रित करते सुदेश महतो एवं अन्य
  रिपोर्ट - नीलम मिश्रा 15 Dec 2025 / 08:58 PM

Binod Bihari Mahto Statue: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 20 दिसंबर 2025 को रांची के सोनाहातू में झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. गूंज परिवार द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह दिन के एक बजे आयोजित किया गया है.

Binod Bihari Mahto Statue: रांची-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 20 दिसंबर 2025 को रांची के सोनाहातू में झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. गूंज परिवार द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह दिन के एक बजे आयोजित किया गया है.


राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रण
गूंज परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं संरक्षक सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर लोकार्पण के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. राज्यपाल ने समारोह के लिए अपनी सहमति दे दी है. 


प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में सुदेश कुमार महतो के अलावा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंगबहादुर महतो एवं किरीटी भूषण महतो शामिल थे.