एजुकेशन

BAU Ranchi: बीएयू ने वीर शहीदों को किया याद, एक शाम शहीदों के नाम में गूंजे भक्ति गीत


बीएयू में एक शाम शहीदों के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
  रिपोर्ट- प्रवीण कुमार मिश्रा 21 Jan 2026 / 07:09 PM

BAU Ranchi: बीएयू (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय) के रांची पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में शहीदों की याद में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक, देशभक्ति गीत, कविता, स्किट आदि प्रदर्शित किया.

BAU Ranchi: रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में शहीदों की याद में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छात्र कल्याण निदेशक डॉ बीके अग्रवाल, पशु चिकित्सा संकाय के अधिष्ठाता डॉ एम के गुप्त एवं विश्वविद्यालय प्राध्यापक डॉ आलोक कुमार पांडेय उपस्थित थे.  




देशभक्ति गीत और नुक्कड़-नाटक से मोहा मन
मौके पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़-नाटक, देशभक्ति गीत, कविता, स्किट आदि प्रदर्शित किया. कार्यक्रम का समन्वयन डॉ विशाखा सिंह तथा संचालन सूर्या एवं अंशिका ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.