रिपोर्ट - नीलम मिश्रा
13 Dec 2025 / 08:48 AM
Ranchi Press Club Election: रांची प्रेस क्लब चुनाव में 56 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. किसके सिर ताज सजेगा? इसका फैसला आज शनिवार की देर रात तक हो जाएगा. सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक पत्रकार वोटिंग कर सकेंगे. इसके बाद वोटों की गिनती शुरू होगी. फिर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.
Ranchi Press Club Election: रांची-रांची प्रेस क्लब की नयी कार्यकारिणी के लिए आज शनिवार को चुनाव (वोटिंग) होना है. चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदाता पत्रकार मतदान कर सकेंगे. इस बार के चुनाव में कुल 843 सदस्य वोट कर सकेंगे. वोटिंग को लेकर सुबह से ही पत्रकारों का जमावड़ा रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब के पास लगा है.
56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, आज ही रिजल्ट की घोषणा
वोटरों की सुविधा के लिए प्रेस क्लब के अंदर आठ अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं. नामांकन के बाद अध्यक्ष समेत पांच पदाधिकारियों के पदों के अलावा कार्यकारिणी लेकर कुल 56 उम्मीदवारों की ओर से दावेदारी पेश की गयी है. इनमें पदाधिकारी वर्ग के लिए 22, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के कुल 10 पदों के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के रिजल्ट की घोषणा आज शनिवार देर रात तक कर दी जाएगी.