रिपोर्ट - नीलम मिश्रा
07 Dec 2025 / 12:20 PM
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर विभिन्न डिविजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न डिविजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में यूनियन के वरीय पदाधिकारी बीके शर्मा, अजय भगत , एस एन सिंह तथा मनोज सिंह उपस्थित थे.
सम्मानित किए गए सेवानिवृत्तकर्मी
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन द्वारा अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी सेवानिवृत्तकर्मियों ने अपने विचारों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह ने किया.
ये किए गए सम्मानित
-व्हीकल फैक्ट्री से एच बी मुखी, अमिताभ दास गुप्ता एवं शंभू नाथ मैती
-पीपीसी आटो ट्रांसपोर्ट से नागेन महतो
-ड्राइव लाइन से दिनेश कुमार एवं मोहम्मद सैयद रजा
-फ्रेम फैक्ट्री से कनन श्रीधर एवं संतोष कुमार सिन्हा
-मेडिकल सर्विस से प्रेमदानी नथानिएल
-इंजन डिवीजन से मंगल एवं के उदय शंकर राव