रिपोर्ट-डॉ मनीषा मिश्रा
27 Dec 2025 / 05:19 PM
Mens Hockey India League 2026: पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मैच 3 जनवरी 2026 से आरंभ होनेवाले हैं. ये मैच चेन्नई, रांची एवं भुवनेश्वर में आयोजित होंगे. रांची में 11 जनवरी 2026 से मैच आयोजित होंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने रांची के लोक भवन में भेंट कर पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच को लेकर उन्हें आमंत्रित किया.
Men's Hockey India League 2026: रांची-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने रांची के लोक भवन में भेंट की. इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने रांची में होनेवाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच को लेकर उन्हें आमंत्रित किया.
रांची में कब से होगी पुरुष हॉकी इंडिया लीग?
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आरके श्रीवास्तव ने इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को रांची में 11 जनवरी 2026 से आयोजित होनेवाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया. 3 जनवरी 2026 से आरंभ होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के मैच चेन्नई, रांची एवं भुवनेश्वर में आयोजित हो रहे हैं.