रिपोर्ट- प्रवीण कुमार मिश्रा
13 Dec 2025 / 09:31 AM
Jharkhand Weather News: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ से कंपकंपी बढ़ी है. रांची के कांके का पारा तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह में धुंध रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंडी हवा चलने से परेशानी बढ़ सकती है.
Jharkhand Weather News: रांची-ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. फिलहाल इससे राहत की उम्मीद भी नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में ठंड (कनकनी) बढ़ गयी है. उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व से चल रही ठंडी हवाओं से झारखंड के कई इलाके शीतलहरी की चपेट में हैं. पारा (तापमान) लगातार गिरता जा रहा है. रांची जिले के कांके इलाके का पारा न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.
सबसे ठंडा इलाका है कांके
रांची का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर आ गया. गुमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री मेल्सियस रहा.
शहर न्यूनतम तापमान
रांची 8.3
बोकारो 8.1
चाईबासा 9.4
गुमला 4.7
खूंटी 5.7
लोहरदगा 6.3
जमशेदपुर 10.8
लातेहार 10.5
सरायकेला 9.0
गोड्डा 10.9
ठंडी हवा चलने से बढ़ेगी परेशानी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है यानी अधिकतम तापमा 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनत तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. सुबह में धुंध रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंडी हवा चलने से परेशानी बढ़ सकती है.