झारखंड

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी रांची, झारखंड में 3 दिन रहेंगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)
  रिपोर्ट-गुरुस्वरूप मिश्रा 28 Dec 2025 / 01:53 PM

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची आ रही हैं. तीन दिनों तक वे झारखंड में रहेंगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. राजधानी रांची में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. राष्ट्रपति के आगमन को सुरक्षित बनाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संबंधित रूटों पर नो फ्लाई जोन सहित अन्य आवश्यक प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: रांची-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम विशेष विमान से रांची आ रही हैं. वे तीन दिनों तक झारखंड में रहेंगी. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रांची के जोनल आईजी मनोज कौशिक, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा में तत्पर रहने का निर्देश दिया है. राजधानी रांची में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.


30 दिसंबर तक झारखंड में रहेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर यानी रविवार से 30 दिसंबर 2025 तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो.


नो फ्लाई जोन घोषित
राष्ट्रपति के आगमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संबंधित रूटों पर नो फ्लाई जोन सहित अन्य आवश्यक प्रतिबंध लागू किए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो एवं सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हों.


संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस स्टेशन को दें
रांची जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें.