रिपोर्ट - नीलम मिश्रा
23 Dec 2025 / 11:21 PM
National Mathematics Day 2025: रांची के मारवाड़ी कॉलेज में गणित विभाग एवं आईक्यूएसी सेल की ओर से महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम प्रसाद ने किया.
National Mathematics Day 2025: रांची-मारवाड़ी कॉलेज में गणित विभाग एवं आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम प्रसाद के द्वारा किया गया. मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को संबोधित किया. संख्या सिद्धांत और सतत भिन्नों के क्षेत्र में रामानुजन के योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति डटे रहने का संदेश दिया. विशिष्ट अतिथि एसकेएमयू दुमका के रजिस्ट्रार डॉ आरआर शर्मा ने डाटा एनालिसिस में गणित की भूमिका को समझाया.
पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
इस मौके पर पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी एवं सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम नंदिनी गुप्ता, द्वितीय आसिया, तृतीय प्रिया. क्विज प्रतियोगिता में यूजी सेकंड ईयर से प्रथम समित मिश्रा, द्वितीय अतुल्य राज, तृतीय रोहित कुमार एवं यूजी फर्स्ट ईयर से प्रथम जरीन नाज, द्वितीय संध्या कुमारी, तृतीय रितिका भारती.
इन्होंने निभायी जज की भूमिका
पोस्टर प्रतियोगिता में संतोष रजवार, जय प्रकाश रजक, अनुभूति श्रीवास्तव ने जज की भूमिका निभायी. इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी महतो, डॉ राहुल कुमार एवं अनुभव चक्रवर्ती उपस्थित थे.